11 जिंदगियों और एक सरकारी कुएं की मौत......कृपया इस संबंध में सही जानकारी दें
#DPRFactCheck: दैनिक भास्कर भोपाल में प्रकाशित समाचार में यह उल्लेख किया गया है कि गंज बासौदा के लाल पठार क्षेत्र में कुआं ध्वस्त होने के बाद गांव में कोई हैंडपंप और ट्यूबवेल नहीं है। यह खबर पूरी तरह से असत्य और फेक है। सही वस्तुस्थिति यह है कि लाल पठार क्षेत्र में जहां कुआं स्थापित था। उसके आसपास 25 से 30 घर हैं। इन घरों से लगभग 150 मीटर दूर एक शासकीय हैंडपंप स्थापित है। जिसमें सिंगल फेस मोटर पंप स्थापित है और जल प्रदाय की व्यवस्था उपलब्ध है।